
मुजफ्फरनगर: देश की सबसे बड़ी गुड़ मंडी के परिसर में 10 दिवसीय उत्तर प्रदेश ट्रेड शो का भव्य शुभारंभ एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज एवं भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। स्वदेशी मेला 2025 के नाम से लगाए गए इस ट्रेड शो में विभिन्न स्थानों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है वहीं स्थानीय कार्यक्रमों का द्वारा तैयार किए गए सामान को बिक्री के लिए प्रदर्शित किया गया है।
मुजफ्फरनगर में नवीन मंडी स्थल पर लगाए गए इस मेले में लगाए गए विभिन्न स्थानों पर मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज, पश्चिम क्षेत्र के भाजपा अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया एवं जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ सुधीर सैनी ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने अवलोकन कर स्थानीय उत्पादो की सराहना की।
एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल की संकल्पना को साकार करने हेतु स्थानीय स्तर पर बने सामान को ही खरीदने का आह्वान किया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा उपस्थित जनसमूह से स्वदेशी को बढ़ावा देने हेतु मेले में लगे स्टॉल से ज्यादा से ज्यादा सामान खरीदने का आह्वान किया गया। स्वदेशी मेला- 2025 में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना की 50 लाभार्थी महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल द्वारा उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया गया इससे पूर्व पी आर पब्लिक स्कूल की छात्राओं द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग जैस्मिन, सहायक आयुक्त आशीष, जिला उद्यान अधिकारी अवनीश श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।