लगातार यूपी में ऐसे ताबड़तोड़ एक्शन बदमाशों के खिलाफ हो रहे हैं जिसने अपराधियों के दिलों में दहशत भर दी है, योगी राज में अब तो कोई अपराधी चैन की नींद सो पा रहा है और न ही किसी अपराधी को बख्शा जा रहा है, क्योंकि योगी का साफ कहना है कि UP में किसी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा, जीरो टालरेंस नीति के तहत UP में एक के बाद एक ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिले. यहां तक की UP के करीब 10 जिलों में पुलिस के ऑपरेशन लंगड़ा का प्रहार देखने को मिला है, जिसने UP के हर एक बदमाश की रातों की नींद उड़ा दी है
रेपिस्टों, डकैतों की आई योगी राज में शामत
खबरों की मानें तो राजधानी लखनऊ में दुष्कर्म करने वाले बदमाश की पुलिस से मुठभेड़ हुई जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी है, बता दें मासूम से दुष्कर्म मामले में आरोपी के खिलाफ 27 मई की रात मुकदमा दर्ज किया था. जिसके बाद पुलिस ने उसका अच्छे से इलाज कर दिया है, इतना ही नहीं आगरा में एक नहीं दो-दो पुलिस के एक्शन देखने को मिले है, जहां एक 50 हजार का इनामी गिरफ्तार हुआ तो वहीं चोरी समेत लूटपाट करने वालों बदमाशों की आगरा पुलिस ने हालत पस्त करके रख दी. इतना ही नहीं जिन बदमाशों ने जालौन में एक व्यापारी के यहां दिनदहाड़े लूटपाट की थी, उन सभी बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है, कुछ बदमाशों के पैर में गोली लगी है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, आपको बता दें लखनऊ, आगरा, जालौन, बुलंदशहर, बागपत, बलिया में पुलिस का एक्शन हुआ है, यहां तक की बलिया में तो पुलिस ने डबल एनकाउंटर एक ही दिन में किया, जिसने अपराधियों के दिलों में खौफ भर दिया है, आंकड़ों को देखें तो
UP में किसका-किसका एनकाउंटर?
लखनऊ में रेप के आरोपी का एनकाउंटर
गाजियाबाद में हत्यारोपी के पैर में लगी गोली
शामली में गौ तस्कर के साथ मुठभेड़
झांसी में इनामी बदमाश को लगी गोली
बुलंदशहर में रेप के आरोपी का एनकाउंटर
बागपत में लूट का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा
बलिया में फरार अपराधी को लगी गोली
आगरा में चोरी के आरोपी का एनकाउंटर
जालौन में डकैती के आरोपी के साथ मुठभेड़
उन्नाव में हिस्ट्रीशीटर के साथ एनकाउंटर
ये वो कार्रवाई हैं जिसने सबको हैरान कर दिया है, बता दें राज्य में क्राइम क्रंटोल के लिए यूपी पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है. यही वजह है कि पुलिस ताबड़तोड़ एनकाउंटर कर रही है.