नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव मिमलाना निवासी 10वीं कक्षा के छात्र की टंकी में गेंहू डलवाने के बाद कीटनाशक रखते हुए हालत बिगड गयी। उल्टी होने के कुछ देर बाद उपचार के दौरान छात्र की मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि टंकी में गेंहू रखवाते हुए जहरीला कीटनाशक भी रखवाया था, जिस कारण छात्र की हालत बिगड गयी थी। गुुरुवार को उसका रिजल्ट आया तो वह 63.66 अंकों को लेकर प्रथम श्रेणी में पास था। बच्चे का रिजल्ट देखकर परिजनों की आंखे नम हो गयी।
प्राइवेट चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे
गांव मिमलाना निवासी 16 वर्षीय शादान पुत्र स्व. मोहम्मद खालिद ने शहर के कच्ची सडक स्थित चिल्ड्रन एकेडमी से कक्षा 10 वीं की परीक्षा दी थी। स्कूल के प्रधानाचार्य अमर पांचाल ने बताया कि शादान ने हाईस्कूल की परीक्षा 63.66 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। सभी विषयों में उसके नम्बर अच्छे आए है। उसके चाचा शादाब ने बताया कि बुधवार को दोपहर में सो रहा था,जब वह उठा तो अर्द्व बेहोशी की हालत में था। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए प्राइवेट चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे।
पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया
वहां पहुंचने पर शादान को उल्टी होने लगी। जिससे उसकी तबीयत ओर अधिक बिगड गयी। उपचार के दौरान बुधवार देर रात छात्र की मौत हो गयी। चाचा ने बताया कि बुधवार को टंकी में गेंंहू डलवाते हुए जहरील कीटनाशक भी रखा गया था संभवतः उसी के असर में आने के कारण शादान की हालत बिगड गयी। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। देर रात छात्र के शव को सुपुर्द ए खाक किया गया था। छात्र के पिता खालिद की दस साल पूर्व सडक हादसे में मौत हो गयी थी।परिजनों का कहना कि शादान ने हाईस्कूल की परीक्षा अच्छे नम्बरों से पास की, लेकिन वह जिंदगी की जंग हार गया है।