इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) का खास विमान बुधवार को 125 भारतीय नागरिकों को लेकर उतरा। ये थाईलैंड के माई सौत से इन्हें लेकर देश वापस लौट आया। ये लोग म्यांमार के साइबर ठगी के केंद्र से निकलकर थाईलैंड आए थे।
कई सामान को जब्त भी किए
ये लोग म्यांमार के साइबर ठगी केंद्र म्यावाडी से भागे और थाईलैंड पहुंच गए थे। थाई अधिकारियों ने इन पर जुर्माना भी लगाया। कई सामान को जब्त भी किया गया। इसके साथ ही भारत सरकार 1500 लोगों को यहां से निकालने में सफल हुई है। बैंकॉक स्थित भारतीय दूतावास की ओर से ये सूचना सामने आई है।
एजेंसियों के साथ मिलकर काम किया है
दक्षिण-पूर्व एशियौ में घोटाला केंद्रों में फंसे भारतीयों की स्वदेश वापसी हुई है। भारत सरकार के प्रयासों के तहत, बैंकॉक स्थित भारतीय दूतावास और थाईलैंड के चियांग माई प्रांत में मौजूद भारतीय वाणिज्य दूतावास ने भारतीय नागरिकों की स्वदेश वापसी को सुगम बनाने को लेकर थाई सरकार और टाक प्रांत की कई एजेंसियों के संग मिलकर काम किया है।
ऐसे घोटालेबाजों के चंगुल में फंस जाते हैं
बैंकॉक स्थित भारतीय दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए उन लोगों को आगाह किया है जो ऐसे घोटालेबाजों के चंगुल में फंसे हैं। पोस्ट में जानकारी सामने आई है कि भारतीय नागरिकों को विदेश में नौकरी की पेशकश को मानने से पहले विदेशी नियोक्ताओं की साख और भर्ती एजेंटों के संग कंपनियों के बीते रिकॉर्ड की जांच करने को सख्त सलाह दी है। इसके साथ भारतीय पासपोर्ट धारकों को लेकर थाईलैंड में वीजा-मुक्त प्रवेश केवल पर्यटन और अल्पकालिक व्यावसायिक लक्ष्यों के लिए है। इसका थाईलैंड में रोजगार पाने के लिए दुरुपयोग नहीं किया जाना चाहिए।