Entertainment News : हॉरर फिल्मों के शौकीनों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. करीब 16 साल से दर्शकों को डराने वाली एक मशहूर हॉरर फ्रेंचाइजी का नया चैप्टर जल्द ही बड़े पर्दे पर आने वाला है। इस सीरीज की अब तक पांच फिल्में रिलीज हो चुकी हैं और अब इसका छठा पार्ट दर्शकों को डराने के लिए तैयार है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई है.
21 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
इस हॉरर फिल्म का नया भाग 21 अगस्त को रिलीज होने वाला है. मेकर्स ने ट्रेलर में डरावने माहौल, रहस्यमयी घटनाओं और रोमांच से भरपूर कहानी की झलक दिखाई है. ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों की उत्सुकता काफी बढ़ गई है और अब सभी को फिल्म की रिलीज का इंतजार है.
82 साल की अभिनेत्री निभाएंगी अहम भूमिका
फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसमें 82 साल की अभिनेत्री भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी. उम्र के इस पड़ाव पर भी उनका दमदार किरदार दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. फिल्म में उनका सामना डरावनी ताकतों और आत्माओं से होता दिखाई देगा.
ये भी पढ़ें - राजपाल यादव की संपत्ति होगी नीलाम? 16 करोड़ के कर्ज से जुड़ा मामला चर्चा में
पांच फिल्मों ने की हजारों करोड़ की कमाई
इस हॉरर फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता का अंदाजा इसकी कमाई से लगाया जा सकता है. अब तक रिलीज हुई पांच फिल्मों ने दुनियाभर में करीब 7000 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यही वजह है कि इसके नए पार्ट को लेकर दर्शकों में काफी उम्मीदें हैं.
लंबे समय से बनी हुई है फैंस की उत्सुकता
साल 2010 में शुरू हुई इस फ्रेंचाइजी ने हॉरर जॉनर में अपनी अलग पहचान बनाई है. हर नए पार्ट के साथ कहानी और डर का स्तर बढ़ाने की कोशिश की गई है. अब छठा भाग पुराने फैंस के साथ-साथ नए दर्शकों को भी आकर्षित करने की तैयारी में है. ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं. अब देखना होगा कि यह नया पार्ट बॉक्स ऑफिस पर पहले की फिल्मों जैसा शानदार प्रदर्शन कर पाता है या नहीं.