
भारत ने अफगानिस्तान को बड़ी मदद पहुंचाई है। भारत ने 16 टन से अधिक की दवा की खेप पहुंचाई है। तालिबान के एक प्रवक्ता ने रविवार को ऐलान किया किया कि भारत ने मलेरिया, डेंगू और लीशमैनियासिस जैसी वेक्टर जनित बीमारियों से निपटने सहायता को लेकर अफगानिस्तान को 16 टन से अधिक दवा की खेप पहुंचाई है।
लड़ने की क्षमता को बढ़ाने में मदद करेगी
तालिबान प्रवक्ता शराफत जमान के अनुसार, ये दवाइयां और डायग्नोस्टिक किट अफगानिस्तान के राष्ट्रीय मलेरिया और अन्य वेक्टर जनित रोगों से लड़ने की क्षमता देता है। उन्होंने कहा कि भारत की ओर से भेजी आपूर्ति अफगानिस्तान की मलेरिया, डेंगू और लीशमैनियासिस जैसी बीमारियों से लड़ने में कारगर होगी।
ये भी पढ़ें: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी बोले, अमेरिका पर निर्भर रहना सही नहीं, भारत अहम साथी
रोग रोधी दवाइयां और डायग्नोस्टिक किट भेंट की
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट पर तालिबानी प्रवक्ता जमान का कहना है कि ने कहा, भारत ने अफगानिस्तान को 16 टन से अधिक वेक्टर जनित रोग रोधी दवाइयां को दान में दिया है। भारत सरकार ने अफगानिस्तान के लिए मानवीय सहायता का अहम संकेत दिया। लोक स्वास्थ्य मंत्रालय (एमओपीएच) को 16 टन से अधिक वेक्टर जनित रोग रोधी दवाइयां और डायग्नोस्टिक किट को भेजा है। तालिबानी प्रवक्ता ने कहा कि यह मदद अफगानिस्तान में स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार करेगी। लोक स्वास्थ्य एवं रोग निवारण में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करेगी।
गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौतियां
उन्होंने कहा, ये दवाइयां और डायग्नोस्टिक किट बड़ी मदद है. ये सीधे तौर पर अफगानिस्तान के राष्ट्रीय मलेरिया और अन्य वेक्टर जनित रोग के निवारण में मददगार होगी। इस आपूर्तियों का लक्ष्य मलेरिया, डेंगू और लीशमैनियासिस जैसी बीमारियों को दूर भगाना है। इन बीमारियो से देश सुरक्षित होगा। अफगानिस्तान के कई क्षेत्रों में गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य की चुनौतियां हैं।