जावेद अख्तर हिंदी साहित्य के बहुत प्रसिद्ध साहित्यकार होने के साथ एक मशहूर डायरेक्टर भी हैं . लोगों को उनकी फिल्में काफी पसंद आती हैं आपको बता दे एक समय पर जावेद अख्तर को शराब पीने की बहुत बुरी लत लग गई थी .वह अकेले ही एक साथ 18 शराब की बोतल पी जाते थे , लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने शराब को छोड़ने का फैसला किया था और अब लोगों को शराब से दूर रहने की सलाह देते रहते हैं.
फिल्म इंड्रस्टी शोर - शराब से लेकर चकाचौंध से भरी हुई दुनिया मानी जाती हैं और आएं दिन फिल्म स्टार्स पार्टी करते हुए नजर आ ही जाते हैं , उनकी पार्टियों में शराब के बिना अधूरी सी लगती हैं . बॉलीवुड के ऐसे बहुत सारे सितारे है जो इस बुरी लत से जूझते आए हैं और कुछ अभी इसके चंगुल से निकलने में असफल हो रहे हैं जैसे की सलमान खान , संजय दत्त
एक बार में पीते थे 18 बीयर की बोतल
जावेद अख्तर के सिर पर इस कदर शराब का भूत सवार था की व्हिस्की से लेकर शराब और रम को एक साथ पी जाते थे. उसके कुछ समय के बाद जावेद अख्तर को व्हिसकी से एलर्जी होनी शुरु हो गई थी . जिसकी वजह से वो काफी परेशान रहने लग गए थे . उसके बाद जावेद जी ने सोचा की मुझे से बीयर का ही सेवन करना चाहिए और वो एक साथ 18 बीयर की बोतल गटक जाते थे , लेकिन बीयर पीने से उनका पेट फूलना शुरू हो गया था.
किस वजह से जावेद पीते थे शराब
जावेद अख्तर ने बताया मेरे अंदर बहुत सारे इमोशंस दबे हुए थे जो बाहर आना चाहते थे और जब मैं शराब पीता था मैं बहुत एग्रेसिव हो जाता था उस वक्त मेरा अपने गुस्से पर कोई कंट्रोल नहीं रहता था , वैसे मैं आम तौर पर बहुत शांत किस्म का इंसान हूं लेकिन नशे में मैं अपने आप पर कंट्रोल खो बैठता था.