लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शासन ने 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें अपर पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारियों के साथ कई जिलों के पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं।
1996 बैच के आईपीएस ए. सतीश गणेश अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा के पद पर बने रहेंगे। उनसे अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध का अतिरिक्त प्रभार हटा दिया गया है। 1998 बैच के आईपीएस भगवान एस. श्रीवास्तव को अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं के साथ अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
2013 बैच के आईपीएस यशवीर सिंह को पुलिस अधीक्षक, बस्ती से पुलिस अधीक्षक, जौनपुर बनाया गया है। जौनपुर के पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह को पुलिस अधीक्षक, पीएसी मुख्यालय, लखनऊ भेजा गया है।
2014 बैच की आईपीएस रवीना त्यागी को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ से हटाकर पुलिस अधीक्षक, बाराबंकी बनाया गया है। वहीं मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार को सेनानायक, चौथी वाहिनी पीएसी, प्रयागराज भेजा गया है।
कमलेश बहादुर को पुलिस अधीक्षक, मऊ से हटाकर पुलिस अधीक्षक, लोक शिकायत, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश बनाया गया है। ईराज राजा को पुलिस अधीक्षक, गाजीपुर से पुलिस अधीक्षक, बलिया की जिम्मेदारी दी गई है।
2017 बैच के आईपीएस अर्पित विजयवर्गीय को पुलिस अधीक्षक, बाराबंकी से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ बनाया गया है। सर्वेश कुमार मिश्रा को सेनानायक, चौथी वाहिनी पीएसी, प्रयागराज से पुलिस अधीक्षक, मऊ बनाया गया है।
विनय कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक, जालौन से पुलिस अधीक्षक, गाजीपुर भेजा गया है। सूरज कुमार राय को पुलिस अधीक्षक, बागपत से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर बनाया गया है।
चिराग जैन को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, आजमगढ़ से पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली और मानुष पारीक को पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली से पुलिस अधीक्षक नगर, आजमगढ़ बनाया गया है।
आलोक राज नारायण को सहायक पुलिस अधीक्षक, हरदोई से अपर पुलिस अधीक्षक, मथुरा बनाया गया है। पूर्णेंदु सिंह को पुलिस अधीक्षक, बागपत की जिम्मेदारी दी गई है। मधुवन कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक नगर, आजमगढ़ से पुलिस अधीक्षक, हापुड़ और सुरेश चंद्र रावत को अपर पुलिस अधीक्षक, मथुरा से पुलिस अधीक्षक, जालौन बनाया गया है।