.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D0baedfbd-d10f-4d9a-a02e-123cf3a05efc&w=3840&q=75)
20 kg beef recovered: लखनऊ के हजरतगंज इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक काले रंग की महिन्द्रा थार से 20 किलो गोमांस बरामद किया है। यह गाड़ी मल्टी लेवल पार्किंग के प्रथम तल पर बिना नंबर खड़ी थी। जब पुलिस को सूचना मिली तो तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की गई। गाड़ी को खोलने पर डिग्गी में रखे कई बैगों में गोमांस बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया।
पुलिस की तत्पर कार्रवाई
सूचना पर चौकी प्रभारी शिवानी सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान गाड़ी से गोमांस मिलने की पुष्टि होने पर वाहन को सील कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई में एसीपी विकास जायसवाल और इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने भी अहम भूमिका निभाई। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी इस मांस को कहीं और ले जाने की तैयारी में था, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से उसका प्लान नाकाम हो गया।
यह भी पढ़ेंःविदाई से पहले मानसून का प्रहार, Delhi की रफ्तार थमी, Gurugram-Noida बेहाल, ट्रैफिक जाम से हाहाकार
आरोपी हिरासत में
गाड़ी के मालिक की पहचान मो. वासिफ के रूप में हुई है, जो गुईन रोड थाना अमीनाबाद क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे मौके पर ही हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। आरोपी को गोमांस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने राजधानी में हड़कंप मचा दिया है और पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद मांस कहां ले जाया जा रहा था और इसके पीछे और कौन लोग शामिल हो सकते हैं।