बढ़ती भीड़ और त्योहारी सीजन को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। देश के अलग-अलग प्रमुख रूटों पर 20 नई ट्रेनें शुरू की जा रही हैं। रेलवे का साफ कहना है कि इन ट्रेनों का मकसद भीड़ कम करना, लंबी वेटिंग लिस्ट से राहत दिलाना और ज्यादा यात्रियों को कंफर्म सीट देना है। नई ट्रेनों में अमृत भारत एक्सप्रेस, वंदे भारत और स्पेशल पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं, जिससे सफर तेज और आरामदायक होगा।
टिकट बुकिंग शुरू, पहले आओ पहले पाओ
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इन नई ट्रेनों की टिकट बुकिंग IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर शुरू हो चुकी है। ऐसे में जो लोग फरवरी में यात्रा की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह सही मौका है। समय पर टिकट न मिलने से जो परेशानी होती थी, वह इन नई ट्रेनों से काफी हद तक कम होगी। खासकर त्योहारों और छुट्टियों के दौरान यात्रियों को अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
उत्तर भारत के यात्रियों को सीधा फायदा
नई ट्रेनों से उत्तर भारत के कई रूट मजबूत होंगे। दिल्ली–शामली MEMU ट्रेन रोज सफर करने वालों के लिए बड़ी राहत बनेगी। वहीं बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए राजेंद्र नगर–नई दिल्ली अमृत भारत ट्रेन शुरू की जा रही है, जिससे सफर किफायती और तेज होगा। पीलीभीत–शाहजहांपुर पैसेंजर ट्रेन लोकल यात्रियों की रोजमर्रा की दिक्कतें कम करेगी और छोटे शहरों को बेहतर कनेक्टिविटी देगी।
ये भी पढ़ें : Ghaziabad Suicide Case : दो पत्नियां, पांच बच्चे और मोबाइल की दुनिया, तीन बहनों की मौत ने खोले घर के अंदर छुपे कई सवाल
पश्चिम और मध्य भारत के लिए भी खुशखबरी
गुजरात और राजस्थान के बीच साबरमती–जोधपुर वंदे भारत की टाइमिंग में बदलाव किया गया है, जिससे यात्रियों को ज्यादा सुविधाजनक सफर मिलेगा। महाराष्ट्र के धुले से वाराणसी और अयोध्या के लिए नई ट्रेनों का प्रस्ताव तीर्थ यात्रियों के लिए राहत लेकर आएगा। इससे धार्मिक यात्राओं में बार-बार ट्रेन बदलने की मजबूरी खत्म होगी और सीधा सफर संभव होगा।
पूर्व और दक्षिण भारत की कनेक्टिविटी मजबूत
पूर्वोत्तर और हरियाणा को जोड़ने वाली कामाख्या–रोहतक अमृत भारत ट्रेन लंबी दूरी के यात्रियों के लिए अहम साबित होगी। वहीं ओडिशा से तमिलनाडु जाने वालों के लिए संबलपुर–इरोड स्पेशल ट्रेन की सेवा बढ़ाई गई है। इससे दक्षिण भारत की ओर जाने वाले यात्रियों को कम भीड़ और बेहतर सुविधा मिलेगी।
भीड़ घटेगी, समय और पैसा दोनों बचेंगे
पुरी–राउरकेला वंदे भारत जैसी सेमी हाई स्पीड ट्रेन ओडिशा के भीतर सफर को आसान बनाएगी। कुल मिलाकर इन 20 नई ट्रेनों से यात्रियों का समय बचेगा, भीड़ का दबाव कम होगा और कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी। रेलवे का यह कदम उन लोगों के लिए राहत है, जो हर बार ट्रेन में जगह न मिलने से परेशान रहते थे।