IPL 2025: कल खेले गए आईपीएल के 53वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मध्य मैच खेला गया। मैच की दूसरी पारी में राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने ऐसा कारनामा किया जो की आईपीएल के इतिहास में दर्ज हो गया। हालांकि यह मैच राजस्थान 1 रन के मामूली अंतर से हार गया। बात राजस्थान के बैटिंग के 13वें स्थानव की है जब मोइन अली गेंदबाजी करने आए। 5 विकेट खोकर मुश्किल में फंसी राजस्थान के कप्तान उनके सामने थे। रियान पराग ने मोइन अली के उस ओवर में 5 लगातार इतिहास रच दिया. यहीं नहीं अगले ओवर की दूसरी गेंद पर जब उन्हे स्ट्राइक मिली तो फिर उन्होंने गेंद को बाउन्ड्री लाइन के बाहर भेज दिया।
इन खिलाड़ियो ने नाम भी रिकॅार्ड
1. यह कारनामा आरसीबी के उस समय के खिलाड़ी क्रिस गेल ने 2012 में कर दिखाया था। आईपीएल में तब पुणे वारियार इंडिया से खेलने वाले राहुल शर्मा के ओवर में 5 छक्के लगाने वाले गेल आईपीएल के पहले खिलाड़ी हैं।
2. इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है राहुल तेवतिया का जो की उस समय राजस्थान रॉयल की टीम से खेला करते थे। उस समय पंजाब के खिलाफ मैच में शेल्डन कोट्रेल के एक ओवर में 5 छक्के लगाने का करनामा किया था।
3. तीसरे नाम की बात करे तो सर रवींद्र जडेजा का आता है। जडेजा चेन्नई की तरफ से खेलते हुए आरसीबी के उस समय के खिलाड़ी हर्षल पटेल के ओवर में 5 छक्का लगाकर टीम को अच्छा स्कोर पर ले गए थे। यह कारनामा उन्होंने 2021 में किया था।
4. यह तो लगभग सभी को याद होगा जब कोलकाता नाइट राइडर्स को एक ओवर में 29 रनों की जरूरत थी। बल्लेबाजी में रिंकू सिंह नॉन स्ट्राइक पर थे। गेंदबाजी करने आए गुजरात टाइटन्स के खिलाड़ी यश दयाल ने पहली गेंद पर 1 रन दिया। जिससे रिंकू सिंह स्ट्राइक पर आ गए। इसके बाद रिंकू ने एक के बाद एक 5 छक्के लगाकर ना सिर्फ kkr को मैच जिताया बल्कि रातों-रात सब की नजरों में आ गए। उसके बाद रिंकू सिंह तो स्टार बन गए पर दयाल उस सीजन बीमार तक पड़ने के बाद मात्र 1-2 मैच खेल पाए। फिलहाल यश दयाल आरसीबी की टीम से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।