.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3Df9bf47e5-39a7-4377-817d-3c83fbbebbfb&w=3840&q=75)
UP PET Exam 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से 6 और 7 सितंबर को प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (PET) परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसमें लाखों कैंडिडेट्स अनुपस्थित रहे और 31 कैंडिडेट्स को गलत तरीके से एग्जाम देते हुए पकड़ा गया। बता दें कि यह परीक्षा 48 जनपदों के 1,479 परीक्षा केंद्रों पर चार पालियों में आयोजित की गई थी।
5 लाख से अधिक लोगों ने छोड़ी परीक्षा
आपको बता दें कि प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (PET) परीक्षा के लिए 25 लाख 31 हजार 996 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, इसमें से 19 लाख 41 हजार 993 कैंडिडेट्स उपस्थित रहे और पांच लाख 90 हजार 3 तीनों लोगों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा पर बाढ़ का असर भी देखना को मिला।
31 अभ्यर्थियों को नकल करते पकड़ा गया
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 कड़ी सुरक्षा और हाई-टेक निगरानी के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, साथ ही परीक्षा केंद्रों पर बायोमैट्रिक सिस्टम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित फेशियल रिकॉग्निशन सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया गया था, जिसके जरिए 31 अभ्यर्थियों को अनुचित साधनों का यानि गलत तरीके से परीक्षा देते पकड़ा गया। पकड़े गए सभी 31 अभ्यर्थियों के खिलाफ संबंधित थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
दो पाली में आयोजित हुई थी परीक्षा
प्रशासन ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बस और ट्रेनें भी चलाई थी। जिससे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में असुविधा न हो। बता दें कि परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया था, पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली का दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक किया गया था।