यूपी में होमगार्ड जवानों की भर्ती के लिए बड़ी खुशखबरी है. दरअसल प्रदेश में 44 हजार होमगार्ड जवानों की भर्ती के लिए तैयारियां हो रही हैं. इस भर्ती के लिए जुलाई महीने के अंत तक आवेदन मांगे गए हैं. यह होमगार्ड भर्ती साल 2011 के बाद होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा की तर्ज पर होगी. कहा जा रहा है कि मुख्यालय स्तर पर प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई जाएगी.
भर्ती की मुख्य बातें
कुल पदों की संख्या- लगभग 44,000 होमगार्ड जवान
आवेदन की अंतिम तिथि- जुलाई के अंत तक
शैक्षिक योग्यता- न्यूनतम हाईस्कूल
आयु सीमा- 18 से 45 वर्ष
महिला आरक्षण- 20 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं के लिए
मिली जानकारी के अनुसार भर्ती के लिए नियमावली तैयार हो चुकी है. अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार 15 लाख से ज्यादा आवेदन आ सकते हैं.
होमगार्ड मंत्री ने तैयारियों को लेकर की बैठक
तैयारियों को लेकर होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने मुख्यालय के अफसरों के साथ बैठक भी की है. कुछ लिए प्रस्ताव शासन को भेज भी दिये गये हैं। हालांकि खबर है कि चर्चा ये भी हो रही है कि 44000 पदों पर भर्ती एक साथ होगी या दो चरणों में पूरी कराई जाएगी.
मुख्यालय स्तर पर भर्ती की तैयारी
वहीं भर्ती को लेकर इस बार ये निर्णय भी लिया जा रहा है कि इस बार भर्ती जिला स्तर पर नहीं बल्कि मुख्यालय स्तर पर कराई जाए. इस भर्ती का विज्ञापन कैबिनेट से मंजूरी मिलते ही निकाला जाएगा.
इस तरह होगा अंतिम चयन
1. लिखित परीक्षा
सबसे पहले पात्र अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी.
यह परीक्षा Objective Type होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान, हिंदी, गणित, रीजनिंग आदि विषय शामिल हो सकते हैं.
इस चरण में मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा.
2. शारीरिक दक्षता परीक्षण
लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को दौड़ (ढाई किमी), लम्बी कूद, ऊंची कूद जैसे शारीरिक परीक्षण देने होंगे.
पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग मानक निर्धारित होंगे.
3. दस्तावेज़ सत्यापन
PET में सफल अभ्यर्थियों के सभी मूल दस्तावेजों की सत्यता की जांच की जाएगी-
हाईस्कूल प्रमाणपत्र
निवास प्रमाण
जाति प्रमाण (यदि आरक्षण लिया हो)
फोटो पहचान पत्र
4. चिकित्सीय परीक्षण
अंतिम चरण में अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे सेवा के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह फिट हैं.
उत्तर प्रदेश में होमगार्ड विभाग के लिए कुल 1,18,348 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से वर्तमान में लगभग 74,000 जवान कार्यरत हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, भर्ती की तैयारियां मुख्यालय स्तर पर पूरी कर ली गई हैं. बता दें कि मुख्यमंत्री ने पिछले साल जून में 44,000 होमगार्ड जवानों की भर्ती की घोषणा की थी और अब इस प्रस्ताव पर शासन स्तर पर लगभग सहमति बन चुकी है. अधिकारियों का कहना है कि पिछले कुछ सालों में बड़ी संख्या में जवानों के सेवानिवृत्त होने के कारण कई पद रिक्त हो गए हैं, जिसे भरने के लिए यह भर्ती आवश्यक हो गई है.