45 Year Old Man Harassing:एक महिला ने सोशल मीडिया पर अपने पुराने कलीग द्वारा लगातार परेशान किए जाने की कहानी साझा की है. रेडिट पर वायरल हुई पोस्ट में महिला ने बताया कि दो साल पहले साथ काम करने वाला एक 45 वर्षीय व्यक्ति, अब उस पर जबरन प्यार थोपने की कोशिश कर रहा है. महिला ने उस व्यक्ति के भेजे गए वॉट्सऐप मैसेज के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं, जिसमें वह खुद को उसका सच्चा प्रेमी बताता है और कहता है, "मैं पहले से तुम्हारा हूं" और "तुम मुझे प्यार करने से नहीं रोक सकती"।
महिला को किया परेशान
महिला के अनुसार, पहले वह व्यक्ति इंस्टाग्राम पर मैसेज करने लगा और बाद में किसी तरह उसका नंबर हासिल कर लिया. फिर व्हाट्सऐप पर लगातार 30 से ज्यादा मैसेज भेजने शुरू कर दिए. महिला ने बताया कि वह व्यक्ति अचानक उसके घर तक भी पहुंच गया, जिसके बाद मजबूरी में उसने अपना नंबर उसे दे दिया ताकि वह वहां से चला जाए. अब वह लगातार मैसेज कर रहा है और महिला को मानसिक तनाव में डाल रहा है.
यह भी पढ़ेंःViral Video uncle: चचा का अनोखा टैलेंट, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल...
यूर्जस ने दी कानूनी कार्यवाही की सलाह
इस पोस्ट के बाद इंटरनेट यूजर्स ने महिला को सलाह दी कि वह अपने परिवार को सबकुछ बताए और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराए. कई लोगों का कहना है कि यह व्यक्ति साइकोलॉजिकल हेल्प का मोहताज है और इसका बर्ताव गंभीर रूप से खतरनाक हो सकता है. यूजर्स ने महिला से तुरंत कानूनी कार्रवाई करने और खुद की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की है.