
Canada Higher Education: भारतीय छात्रों के लिए कनाडा हाई एजुकेशन के लिए पसंदीदा स्थलों में से एक रहा है। जी हां हाल ही में हुए एक सर्वे के मुताबिक विदेश में पढ़ने वाले 94 प्रतिशत भारतीय छात्र अब भी कनाडा को पहली पसंद के रूप में देखते हैं। लेकिन कनाडा की Immigration, Refugees and Citizenship Canada (IRCC) की रिपोर्ट ने सबको हैरान कर दिया। भारत के कई छात्र कनाडा में रह तो रहे हैं, लेकिन कॉलेजों से जुड़े रिकॉर्ड में उनका नाम कहीं भी नहीं है।
19,582 भारतीय छात्र हैं
आपको बता दें कि इमीग्रेशन, रेफ्यूजी एंड सिटिजनशिप कनाडा (IRCC) ने खुलासा किया है कि वहां पढ़ने वाले 47,175 अंतरराष्ट्रीय छात्रों को स्टडी परमिट की शर्तों और नियमों का पालन न करने के लिएचिह्नित किया गया है। 2024 डेटा के मुताबिक 47,175 विदेशी नागरिकों को उनके संस्थानों ने अप्रवेशित घोषित किया है, जिसमें से 19,582 भारतीय है।
चिह्नित किए गए छात्रों की समीक्षा जारी
आईआरसीसी ने स्पष्ट किया है छात्रों को इस तरह चिह्नित करना उनकी ओर से किसी भी तरह के गड़बड़ी की पुष्टि नहीं करता। ऐसी संभावना है कि छात्रों ने या तो पढ़ाई छोड़ दी हो, कॉलेज बदल लिया हो या फिर अपने रिकॉर्ड अपडेट नहीं किए हों, जिससे उनका नामांकन रद्द हो गया है। वहीं, आईआरसीसी की उप मंत्री आयशा जफर समेत अन्य अधिकारियों ने साफ किया है कि संस्थानों से प्राप्त जानकारी के आधार पर चिह्नित किए गए छात्रों की समीक्षा जारी है और वे अभी किसी परिणाम पर नहीं पहुंचे हैं।