Lawrence Bishnoi Gang: देश के कई राज्यों में एक ही दिन में करीब 50 धमकी भरे फोन कॉल और वॉइस मैसेज मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। जांच से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, 2 फरवरी को ये कॉल कथित तौर पर हैरी बॉक्सर उर्फ हरि चंद जट्ट के नाम से किए गए। कॉल रिसीव करने वालों से रंगदारी की मांग की गई। सभी मामलों की गंभीरता से जांच जारी है।
कई राज्यों में कॉल्स
मुंबई. पुणे, पंजाब. दिल्ली, हरियाणा औऱ मध्य प्रदेश सहित कई जगहों पर कारोबारियों, ज्वैलर्स और फिल्म जगत से जुड़े लोगों को धमकी भरे कॉल मिले हैं। कॉल करने वालों ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया। एजेंसियां कॉल डिटेल्स और लोकेशन ट्रैक करने में जुटी हैं।
जिम्मेदारियों में बदलाव
सूत्रों के अनुसार गैंग के भीतर मतभेद की खबरें भी सामने आई हैं। पहले अलग-अलग राज्यों की जिम्मेदारी अलग सदस्यों के पास थी, लेकिन हाल में कुछ पुराने सहयोगियों के दूरी बनाने की चर्चा है। इससे गैंग के ढांचे में फेरबदल की बात कही जा रही है।
यह भी देखेंःMany Important Rules Change: 1 मार्च से बदलेंगे कई अहम नियम, आम लोगों की जेब पर असर संभव
बढ़ी अंदरूनी खटास
सूत्रों का दावा है कि बाबा सिद्दीकी से जुड़े एक चर्चित हत्याकांड के बाद आंतरिक तनाव बढ़ा। इस मामले में कुछ नए चेहरों को जिम्मेदारी दिए जाने से पुराने सदस्यों में असंतोष की चर्चा है। हालांकि एजेंसियों ने इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
एजेंसियां सतर्क
जांच एजेंसियों का कहना है कि विदेश में बैठे संदिग्धों द्वारा उगाही कॉल्स संचालित किए जा रहे हो सकते हैं। एक ही दिन में बड़ी संख्या में कॉल्स किए जाने से सुरक्षा तंत्र अलर्ट पर है। संबंधित राज्यों की पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां मिलकर पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही हैं।