
GST Council meeting: पीएम मोदी के लाल किले से ऐलान के बाद से गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) में बदलाव के संकेत मिल रहे है. अब काउंसिल की 56वीं बैठक 3 और 4 सितंबर 2025 को दिल्ली में होने वाली है। यह बैठक सुबह 11 बजे से आरंभ होगी। बैठक से पहले दो सितंबर को अफसरों की बैठक रखी है। इसमें एजेंडा तैयार किया है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों को जोड़ने के लिए आमंत्रित किया गया है.
यह बैठक त्योहारों के मौसम से ठीक पहले होने वाली है। केंद्र सरकार चाहती है कि दशहरा और दिवाली से पहले GST की दरों में कटौती का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचे. ऐस बैठक में टैक्स स्लैब पर बड़ा निर्णय हो सकता है। 21 अगस्त में मंत्री समूह (GoM) की बैठक में कई सुझाव दिए गए। इसमें चार स्लैब में 5%, 12%, 18% और 28% की जगह पर सिर्फ दो नए स्लैब होंगे. ये 5% और 18% तय किया गया है।
12% और 28% स्लैब होगा खत्म
इसके साथ केंद्र ने "सिन गुड्स" और "अल्ट्रा लग्जरी आइटम्स" के लिए 40 प्रतिशत की अलग दर रखने का सुझाव दिया है. कई राज्यों ने इस प्रस्ताव पर आपत्ति व्यक्त की है. उसका कहना है कि टैक्स दरें घटने से राजस्व पर असर पड़ेगा. राज्यों ने केंद्र से संभावित नुकसान का आंकलन करने और मुआवजा देने की मांग की है.
इस बीच अगर टैक्स स्लैब कम किए जाते हैं तो कई प्रोडक्ट्स और सेवाओं पर टैक्स कम हो सकता है. इससे आम उपभोक्ताओं को सीधा फायदा मिलने वाला है. दशहरा और दिवाली जैसे त्योहारों पर बाजार में खरीदारी बढ़ जात है, उस वक्त कीमतें घटने से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी.
पिछली बैठकों में क्या लिया निर्णय
GST काउंसिल की पिछली बैठकों में भी कई अहम निर्णय लिए गए थे। छोटे कारोबारियों के लिए रिटर्न फाइलिंग को आसान बनाने की कोशिश ही गई। MSME सेक्टर को राहत मिली। खाद्य उत्पादों पर टैक्ट घटाया गया। राज्यों को मुआवजा फंड भी जारी किया गया। इस बैठक में अगर टैक्स स्लैब पर सहमति बन जाती है तो यह अब तक का सबसे बड़ा बदलाव माना जाएगा. इससे GST व्यवस्था को सरल किया जाएगा. राज्यों की राजस्व हानि पर मुआवजे का मुद्दा भी हो सकता है।