Fashion Tips : चूड़ियां महिलाओं के श्रृंगार का खास हिस्सा मानी जाती हैं. ट्रेडिशनल आउटफिट हो या कोई फेस्टिव लुक, चूड़ियां पूरे पहनावे को खूबसूरत बना देती हैं. अगर आप हर बार कांच की चूड़ियां पहनकर बोर हो चुकी हैं, तो इस बार कुछ अलग ट्राई कर सकती हैं. इन दिनों रंगीन धागों से सजी थ्रेड बैंगल्स काफी पसंद की जा रही हैं. इनका डिजाइन आकर्षक होने के साथ-साथ काफी स्टाइलिश भी नजर आता है.
1. मल्टीकलर थ्रेड बैंगल्स
अगर आपको चटख और रंगीन चूड़ियां पसंद हैं, तो मल्टीकलर थ्रेड बैंगल्स अच्छा विकल्प हो सकती हैं. अलग-अलग रंगों के धागों का इस्तेमाल इन्हें खास बनाता है। इन्हें आप सिंपल कुर्ती या एथनिक सूट के साथ पहन सकती हैं.
2. गोल्डन डिटेलिंग वाली चूड़ियां
रंगीन धागों के साथ गोल्डन डिजाइन वाली चूड़ियां देखने में काफी रिच लगती हैं. शादी, पूजा या किसी त्योहार के मौके पर इस तरह की बैंगल्स आपके हाथों को खूबसूरत लुक दे सकती हैं.
3. मोती और धागे का कॉम्बिनेशन
थ्रेड बैंगल्स में छोटे मोतियों की डिटेलिंग भी कराई जा सकती है. धागे और मोतियों का यह मेल चूड़ियों को एलिगेंट लुक देता है.
4. सिंपल सिंगल कलर डिजाइन
अगर आपको ज्यादा भड़कीला डिजाइन पसंद नहीं है, तो एक ही रंग के धागे वाली चूड़ियां चुनें। इन्हें रोजाना पहनने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
5. जरी वर्क वाली थ्रेड चूड़ियां
जरी के साथ रंगीन धागों की डिजाइन चूड़ियों को ट्रेडिशनल टच देती है। साड़ी और लहंगे के साथ इनका लुक काफी अच्छा लगेगा.
6. पर्ल और स्टोन डिजाइन
थ्रेड बैंगल्स पर पर्ल या छोटे स्टोन लगे हों तो इनका लुक और भी आकर्षक हो जाता है. खास अवसरों पर ऐसी चूड़ियां आपके आउटफिट को खूबसूरत बनाने में मदद कर सकती हैं.
इस तरह कांच की चूड़ियों के अलावा थ्रेड बैंगल्स भी आपके ज्वेलरी कलेक्शन का हिस्सा बन सकती हैं. अपनी ड्रेस और पसंद के अनुसार रंग और डिजाइन चुनकर आप इन्हें अलग-अलग मौकों पर स्टाइल कर सकती हैं.