Israel Iran missile attack: ईरान और इजराइल के बीच चल युद्ध ने विकराल रूप ले लिया है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई ने बुधवार को ऐलान ए जंग करते हुए सोशल अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट की जिसमे लिखा, "हैदर के नाम पर जंग शुरू होती है। हम आतंकी यहूदी शासन को कड़ा जवाब देंगे।" उनके इस पोस्ट के बाद ईरान ने इजराइल के कई शहरों पर 25 मिसाइलें दाग कर नरसंहार किया। जवाबी हमले में इजरायल ने भी एक से बढ़कर एक हमले किए । वहीं ईरान में इजरायली हमलों के चलते कई लोंगों की जाने जा चुकी है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से बिना शर्त आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी।
खामेनेई बोले, इजरायल दया का पात्र नही
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई का बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि जवाबी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लड़ाई शुरू हो गई है। अली खैबर लौट आए हैं। उन्होंने घोषणा की कि हमें यहूदियों को कड़ी प्रतिक्रिया देनी चाहिए। हम इजरायल पर अब कोई रहम नहीं करेंगे।
ईरान में 600 से ज्यादा लोगों की मौत
ईरान और इजरायल की लड़ाई के बीच बीते पांच दिन से संघर्ष जारी है। लगातार छठवें दिन दोनों पुराने दुश्मनों के बीच संघर्ष और तेज हो गया। बुधवार सुबह कुछ घंटों में ही इस्राइल पर ईरानी मिसाइलों के दो हमले हुए। इजरायली हमलों से ईरान में लगभग 600 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 1326 अन्य घायल हुए हैं।
ट्रंप ने कहा- ईरान 'बिना शर्त आत्मसमर्पण करे
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान और इजरायल की लड़ाई के बीच कहा अब अमेरिका का धैर्य खत्म हो रहा है। उनका ईरान के लीडर अयातुल्लाह अली खामनेई को मारने का कोई इरादा नहीं है। हालांकि, ट्रंप के बयान से ईरान के खिलाफ उनका गुस्सा साफ जाहिर होता है। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर ईरान के अयातुल्लाह अली खामेनेई के बारे में बात करते हुए लिखा हमें ठीक से पता है कि ईरान का सर्वोच्च नेता कहां छिपा है। हम उसे खत्म नहीं करने जा रहे, कम से कम अभी तो नहीं... हमारा धैर्य खत्म होता जा रहा है।' तीन मिनट बाद ट्रंप ने पोस्ट किया, 'बिना शर्त आत्मसमर्पण!'
ईरान का इजरायल पर पलटवार, दागी फतेह मिसाइल
ईरान ने इजरायली हमलों का कड़ा जवाब देते हुए इजरायल पर फतेह मिसाइल से हमला किया है। अभी तक की लड़ाई में ऐसा पहली बार हुआ है जब ईरान ने इजरायल पर फतेह मिसाइल दागी है। इसके जवाब में इजरायल ने तेहरान पर एयर स्ट्राइक की। जिसमें तेहरान में कोहराम मच गया और लोग इधर उधर भागने लगे।