Tesla Model Y vs Mercedes CLA EV: भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग तेजी से बढ़ रही है। जिसके चलते ऑटोमोबाइल बाजार में कई तरह के EV गाड़ियां देखने को मिल रही है। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि अब इलेक्ट्रिक कारों में रेंज को लेकर होने वाली झंझट लगभग खत्म हो गई है। पेट्रोल और डीजल गाड़ियों जैसी लंबी दूरी तय करने के लिए लग्जरी सेगमेंट में टेस्ला मॉडल वाई (Tesla Model Y) और मर्सिडीज-बेंज सीएलए इलेक्ट्रिक (Mercedes-Benz CLA EV) दो बड़े और एडवांस विकल्प बनकर उभरे हैं। तो आइए जानते हैं इन दोनों कारों में क्या-क्या खास है।
टेस्ला मॉडल Y के फीचर्स
टेस्ला मॉडल वाई (Tesla Model Y) कार के अंदर 15.4 इंच की बड़ी टचस्क्रीन दी गई है, जिससे कार के लगभग सभी फीचर्स और सेटिंग्स कंट्रोल होती है। यह एक सॉफ्टवेयर डिफाइंड कार है, जिससे ओवर द-एयर अपडेट्स के जरिए नए फीचर्स जुड़ते रहते हैं। इसका RWD वेरिएंट सिंगल चार्ज में लगभग 500 किमी तक की रेंज देता है, जो भारतीय सड़कों के लिहाज से काफी शानदार है।
मर्सिडीज-बेंज सीएलए EV के फीचर्स
मर्सिडीज-बेंज सीएलए EV में 85.5kWh बैटरी वाले 250+ वेरिएंट में 792 किलोमीटर की जबरदस्त रेंज मिलती है, जो लंबी यात्राओं के लिए बेहद खास है। 800 चार्जिंग तकनीक की मदद से यह कार बहुत कम समय में चार्ज हो जाती है। इसके अलावा इसमें इनबिल्ट ChatGPT जैसे AI फीचर्स और MB.OS ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है, जो खुद ही सबसे बेहतरीन रूट तय करने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें: Cheap and Best Mileage Bikes: कम कीमत और 80 किमी का माइलेज! डेली यूज के लिए भरोसेमंद हैं ये 3 बाइक
कितनी है कीमत
आपको बता दें कि भारतीय बाजार में प्रीमियम EV सेगमेंट में ये गाड़ियां 50.89 लाख रुपये से 59 लाख रुपये एक्स शोरूम के बजट में उपलब्ध है। जहां पेट्रोल-डीजल गाड़ियों में ईंधन खर्च और मेंटेनेंस की चिंता रहती है वहीं ये EVs जीरो एमिशन के साथ बेहद कम रनिंग कॉस्ट देती हैं।