DA Hike in July 2025: अगर आप भी केन्द्रीय कर्मचारी हैं तो ये खबर आपके बहुत काम की है. क्योंकि सरकार बहुत जल्द कर्मचारियों के डीए में इजाफा करने की घोषणा करने वाली है. आपको बता दें कि हर साल जुलाई माह में कर्मचारियों के डीए में बढोतरी की जाती है. बताया जा रहा है कि इस बार कर्मचारियों को डीए में 2 प्रतिशत तक का इजाफा होने की संभावना है. यदि ऐसा होता है कि टेक होम सैलरी में भी कुछ उछाल देखने को मिलेगा. आइये जानते हैं कैसे होती डीए में बढ़ोतरी की गणना..
कर्मचारियों को DA में अच्छी बढ़ोतरी की उम्मीद
आपको बता दें कि जनवरी माह में सिर्फ मामूली बढ़ोतरी ही डीए में की गई थी. लेकिन इस बार उम्मीद है की डीए में अच्छा-खासा इजाफा सरकार करने वाली है. खास बात ये है कि ये 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत आखिरी शेड्यूल्ड DA रिवीजन होगा क्योंकि इसकी अवधि 31 दिसंबर 2025 को पूरी हो जाएगी. इसके बाद 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होनी हैं. हालांकि, मौजूदा हालात देखकर ये संभावना काफी कम है कि 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की सिफारिशें जनवरी 2026 से लागू हो पाएंगी.
ऐसे होती है डीए की गणना?
7वें वेतन आयोग के मुताबिक डीए कैलकुलेशन पिछले 12 महीनों के CPI-IW के एवरेज के आधार पर होती है. इसका फॉर्मूला है: DA (%) = [(12 महीने का CPI-IW एवरेज) – 261.42] ÷ 261.42 × 100
फिलहाल जनवरी 2025 से डीए 55% हो चुका है. अब जो CPI-IW आंकड़े अप्रैल, मई और जून 2025 के आने हैं, वे तय करेंगे कि जुलाई में कितनी बढ़ोतरी होगी. बताया जा रहा है कि इस साल डीए 60 फीसदी तक पहुंचने के पूरे चांस हैं..