SIR Target: एआईआर का लक्ष्य पूरा न होने पर 28 बीएलओ के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य चल रहा है। एसआईआर का काम पूरा करने के दबाव में बीएलओ की जान जा रही हैं। एसआईआर का लक्ष्य पूरा न कर पाने के कारण तनाव में आए संभल के नखासा थाना इलाके के गांव चौकुनी निवासी अरविंद कुमार (38) की सोमवार को सुबह करीब 4 बजे हार्ट अटैक से मौत हो गई।
एसआईआर के कार्य को लेकर दबाव बनाया जा रहा
अरविंद कुमार जनपद अमरोहा के हसनपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव फैयाजनगर के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात थे। एसआईआर कार्य में सहायक के रूप में नियुक्त थे। उन्हें बूथ संख्या 272 पर कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई थी। छोटे भाई रोहित कुमार का कहना है कि अरविंद कुमार पर एसआईआर के कार्य को लेकर दबाव बनाया जा रहा था।
सदमे में परिवारजन
अरविंद कुमार के साथ बीएलओ के रूप में कार्य कर रहे शिक्षामित्र लाल सिंह का कहना है कि दोनों को 1196 फॉर्म की जिम्मेदारी मिली थी, जिनमें से 970 फॉर्म ऑनलाइन कर दिए गए थे। फिर भी अधिकारियों द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा था। अरविंद कुमार की मौत पर पत्नी प्रतिभा देवी, बेटी गरिमा, बेटे लविश सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। परिजन शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे हैं।