Indian Automobile Leaders: भारत का ऑटोमोबाइल बाजार दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है। टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और मारुति सुजुकी जैसी घरेलू कंपनियां हर साल लाखों गाड़ियां बेचती हैं। आम लोगों से लेकर बड़े बिजनेसमैन तक इन गाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि देश में लाखों कारें बेचने वाले ये उद्योगपति खुद किसी गाड़ी से चलना पसंद करते हैं। कुछ उद्योगपति सिर्फ अपनी ही कंपनी की गाड़ियों में सफल करना पसंद करते हैं, को कुछ को विदेशी लग्जरी और स्पोर्ट्स कारों का शौक रहा है। तो आइए जानते हैं कौन से उद्योगपति किस गाड़ी से चलते हैं।
आनंद महिंद्रा
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा अपनी की कंपनी की गाड़ियों के बड़े प्रशंसक हैं। सितंबर 2024 में सोशल मीडिया पर उन्होंने खुद खुलासा किया था कि वह फिलहाल लाल रंग की Mahindra Scorpio-N चलाते हैं। इसके अलावा वह कभी-कभी अपनी पत्नी की सिल्वर रंग की XUV700 का भी इस्तेमाल करते हैं। आनंद महिंद्रा ने अपनी मां की हल्के नीले रंग की प्रीमियर कार से ड्राइविंग सीखी थी। इसके बाद उन्होंने Mahindra CJ3 UV, Hindustan Motors Contessa, Armada, Bolero, Scorpio Classic और XUV500 जैसी गाड़ियां इस्तेमाल कीं। आनंद महिंद्रा के मुताबिक, महिंद्रा Armada के बाद से उन्होंने आज तक किसी दूसरी कंपनी की कार नहीं चलाई है।
दिवंगत रतन टाटा
टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय रतन टाटा को कारों का जबरदस्त शौक था। उनके गैराज में हर दिन इस्तेमाल होने वाली साधारण कारों से लकर दुनिया की सबसे तेज और महंगी स्पोर्ट्स कारें मौजूद थीं। उनके कलेक्शन में Ferrari California, Mercedes-Benz S-Class, Land Rover Freelander, Honda Civic और Tata Nexon शामिल थीं। इसके अलावा उनके पास Mercedes-Benz 500 SL, Cadillac XLR और Mercedes-Benz W124 जैसी विंटेज व क्लासिक कारें भी थीं। फरवरी 2026 में आयोजित 'Autocar India Modern Classic Rally' में उनके कलेक्शन की कई मशहूर गाड़ियां प्रदर्शित की गई थीं।
यह भी पढ़ें: नवंबर में आ रही है देश की पहली 100% एथेनॉल से चलने वाली कार, नितिन गड़करी ने की लॉन्च की घोषणा
पवन मुंजाल
हीरो मोटोकॉर्प के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन पवन मुंजाल ने कंपनी को दुनिया के सबसे बड़े टू-व्हीलर ब्रांड्स में शामिल कराया है। हालांकि वह निजी तौर पर रोजाना किस कार का इस्तेमाल करते हैं। इसकी कोई सार्वजनिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।
वेणु श्रीनिवासन
TVS मोटर कंपनी के चेयरमैन एमेरिटस वेणु श्रीनिवासन भी भारतीय उद्योग का बड़ा नाम हैं। पवन मुंजाल की तरह ही उनकी निजी कार या रेगुलर इस्तेमाल होने वाली गाड़ी के बारे में भी कोई सार्वजनिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।