मुजफ्फरनगर। नगर के थानाईमंडी क्षेत्र के अंतर्गत लिंक रोड पर सड़क के चौड़ीकरण के लिए पुराने खंभे हटाकर नए बिजली के खंभे लगाए जाने के काम के दौरान क्रेन से उठाया गया। सीमेंट का बिजली का पोल टूटकर एक स्कूटी सवार जा गिरा जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद ठेकेदार के आदमी मौके से फरार हो गए वहीं मृतक के परिजनों एवं क्षेत्र के लोगों ने इस घटना के विरोध में जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी तत्काल वहां पहुंच गई और किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।
मिली जानकारी के अनुसार नई मन्डी थाना क्षेत्र की आदर्श कालोनी लिंक रोड पर विद्युतकर्मी ग्रेन से बिजली का खम्बा लगाने का कार्य कर रहे थे। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उधर से जा रहे स्कूटी सवार के उपर क्रेन की चेन में फंसा सीमेंट का खंभा टूट जाने से अचानक खम्बा टूटकर उधर से जा रहे स्कूटी सवार युवक के उपर जा गिरा। इस हादसे में उक्त युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद खंबे लगा रहे सभी कर्मचारी वहां से अपने वाहन छोड़कर फरार हो गए। नागरिकों का आरोप है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है। यदि कार्य के चलते उक्त मार्ग की आवाजाही बन्द करा दी जाती तो सम्भवतः यह दुखद हादसा ना होता। कालोनी वासियों ने आदर्श कालोनी निवासी मृतक सुनील बालियान के परिजनों को जब इसकी सूचना दी तो युवक सुनील की मौत की दुखद खबर से घर में कोहराम मच गया। परिवारजन तथा पडौसी भी मौके पर मौके पर पहुंच गए।
इसी बीच जानकारी मिलते ही सीओ नई मन्डी राजू कुमार साव व इंस्पैक्टर थाना नई मन्डी बृजेश शर्मा मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गुस्साई भीड को समझा-बुझाकर किसी तरह शान्त कराते हुए भीड की मौजूदगी में पंचनामा भरवाकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।