जनपद के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर नावला कट के समीप मोपेड पर सवार होकर जा रहे पति पत्नी को एक डीसीएम मिनी ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।पुलिस ने डीसीएम मिनी ट्रक चालक को पकड़ने के साथ ही वाहन को भी कब्जे में ले लिया है।
मोपेड में जोरदार टक्कर मार दी
पुलिस के अनुसार मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जडौदा निवासी 40 वर्षीय साेनू प्रजापति पुत्र ताराचंद व उसकी पत्नी ममतेश मोपेड पर सवार होकर गाँव से खतौली की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह नावला कट के समीप पहुंचे पीछे से आ रही डीसीएम गाड़ी ने मोपेड में जोरदार टक्कर मार दी।
पति पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए
हादसे में पति पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज भिजवाया जहां चिकित्सकों ने पति सोनू को मृत घोषित कर दिया।जबकि पत्नी ममतेश की हालत भी गंभीर बताई है। थाना प्रभारी आनंद देव मिश्र ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटना कर भाग रहे डीसीएम चालक काे पकड़ लिया है। शव का पंचनामा भरा जा रहा है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।उनकी तहरीर पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।