NEET UG: सीबीआई ने नीट में रुपये लेकर नंबर बढ़ाने वाले गिरोह का पर्दाफास किया है। सीबीआई महाराष्ट्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सारे तार खंगालने में लग गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आप को बता दें आरोपी बड़ी चालाकी से ठगी को अंजाम देते थे । पहले ये मुंबई के एक फाइव-स्टार होटल, आईटीसी ग्रैंड सेंट्रल में माता-पिता से मुलाकात करते थे और एक उम्मीदवार के लिए 90 लाख रुपये तक की मांग करते थे। बाद में यह रकम घटाकर 87.5 लाख रुपये कर दी गई। पकड़े गए दोनों आरोपी महाराष्ट्र के सोलापुर और नवी मुंबई के रहने वाले हैं। ये दावा करते थे कि वह नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में संपर्क हैं और वे परीक्षा के नंबर बढ़वा सकते हैं। आरोपियों ने दावा किया था कि नीट यूजी 2025 के नतीजे जारी होने से छह घंटे पहले बड़े हुए अपडेटेड मार्क्स मिल जाएंगे।
सीबीआई तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी
सीबीआई एजेंसी को तीसरे आरोपी की तलाश है जो फरार है और उसे इस गिरोह का संचालक बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर प्रति अभ्यर्थी 90 लाख रुपये तक की मांग की थी, बाद में मेधा सूची में स्थान सुनिश्चित कराने के लिए बातचीत के दौरान रुपये घटाकर 87.5 लाख रुपये कर दी थी
आरोपियों से कई अहम सबूत बरामद
सीबीआई के एक प्रवक्ता ने बताया, 'गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच में ऐसे कई संदेश मिले हैं जिनमें उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, एडमिट कार्ड, ओएमआर शीट और हवाला नेटवर्क के जरिए हुए लेनदेन केअहम सबूत हैं।' दोनों आरोपियों को एक विशेष अदालत में पेश किया गया। जहां उन्हें 16 जून तक सीबीआई की हिरासत में भेज दिया।
सीबीआई का बयान
सीबीआई प्रवक्ता ने कहा है अब तक की जांच में किसी सरकारी अधिकारी या एनटीए के कर्मचारी की संलिप्तता सामने नहीं आई है। खूद आरोपियों ने झूठे दावे कर परिजनों को गुमराह किया।