मेरठ के सरधना कपसाड़ गांव में युवती के अपहरण के दौरान उसकी मां की हत्या के बाद राजनीति गर्मा गई है। हालांकि पुलिस ने युवती और बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन राजनीति लोग गांव जाने के लिए आतुर है। इसकी रोकथाम के लिए गढ़ क्षेत्र में अमरोहा और मेरठ जनपद के बार्डर पर पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि कोई भी नेता गढ़ क्षेत्र से मेरठ क्षेत्र में न जा सकें। इसके लिए एक एक वाहन की निगरानी की जा रही है।
बता दे कि दो दिन पूर्व मेरठ के सरधना के कपसाड़ गांव में अनुसूचित जाति की महिला सुनीता की निर्मम हत्या और बेटी रूबी के अपहरण के मामले में तनाव और भावनात्मक माहौल बना हुआ है। हर कोई राजनीति दल के नेता गांव में जाने की फिराक में लगे हुए है। ऐसे में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के सर्दी में भी पसीने आ रहे है। हालांकि शनिवार की रात को पुलिस ने अपहृता युवती को बरामद करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन उसके बाद भी नेता गांव में जाकर राजनीति गलियारों में अपना नाम करने का प्रयास कर रहे है।
इसको देखते हुए पुलिस के आला अधिकारियों के निर्देश पर रविवार की सुबह से ही गढ़ क्षेत्र के गांव अल्लाबख्ख्शपुर स्थित टोल प्लाजा, बहादुरगढ़ में बुलंदशहर बार्डर के गांव सदरपुर, गढ़ मेरठ जनपद के बार्डर नानपुर में पुलिस बल को तैनात किया गया। इस दौरान हर किसी वाहन को चेक करने के बाद ही आगे के लिए भेजा गया। इस दौरान पुलिस ले बैरियर का भी सहारा लिया ताकि कोई भी जनपद मेरठ की सीमा में प्रवेश न कर पाए।