मुजफ्फरनगर। हरिद्वार से कांवड़ लेकर अपने जत्थे के साथ जा रहा कांवड़ियां चक्कर खाकर सड़क पर गिर गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर परिजन लौट गए है।
दिल्ली के भुंड कालोनी निवासी अमित राठी अपने साथी सतीश, सतपाल और कृष्णपाल के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेने गया था। शुक्रवार देर रात शामली रोड से गुजरते समय कांवड़ियां अमित राठी चक्कर खाकर सड़क पर गिर गया। साथियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने कांवड़ियां को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कांवड़ियां की मौत से उसके साथियों में शोक छा गया। पुलिस का कहना कि पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोग शव को लेकर लौट गए है।