UP School News: उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 12 वीं तक के छात्रों के लिए पढ़ाई का तरीक़ा बदलने जा रहा है। राज्य के बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग अब छात्रों को कठिन विषय और टॉपिक्स समझाने के लिए डिजिटल माध्यमों का सहारा लेंगे। जेन जी और जेन अल्फ़ा पीढ़ी की पसंद को ध्यान में रखते हुए छोटे-छोटे शॉर्ट्स, रील्स और एनिमेटेड वीडियो तैयार किए जा रहे हैं।
किसने की पहल
बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा की पहल पर यह डिजिटल बर्निंग प्रोजेक्ट शुरू किया गया है।इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों के पढ़ाई से जुड़े डाइट दूर करना और पढ़ाई को मज़ेदार व इंटरेक्टिव बनाना है।
यह भी पढ़ें: इसरो ने EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट लॉन्च कर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
SIET तैयार करेगा वीडियो
बता दें कि राज्य शैक्षिक तकनीकी संस्थान शिक्षकों के माध्यम से ये रील्स, शॉर्ट्स और एनिमेटेड वीडियो तैयार करवा रहा है। हाल ही में बैगलेस डे पर तैयार किया गया एक वीडियो काफ़ी लोकप्रिय रहा है। इन वीडियो को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए एनीमेशन का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाएगा।
कहां देख सकेंगे वीडियो
आपको बता दें कि शुरुआती चरण में ये वीडियो निपुण यूपी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड होंगे। आगे चलकर SIET अपना नया यूट्यूब चैनल और फ़ेसबुक पेज भी लॉन्च करेगा। छात्रों से मिलने वाले फ़ीडबैक के आधार पर कंटेंट में आगे और सुधार किया जाएगा।