.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D4cb74cb1-18c9-4cd9-997f-c3e865846bc1&w=3840&q=75)
Noida News : यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने जापान की मेडिकल एक्सीलेंस जापान (MEJ) के साथ मिलकर चिकित्सा उपकरण क्षेत्र में एक ऐतिहासिक साझेदारी की दिशा में कदम बढ़ाया है. यह सहयोग यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक क्षेत्र को आधुनिक चिकित्सा प्रौद्योगिकी का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. इस सप्ताह MEJ के अधिकारियों ने YEIDA का दौरा किया और YEIDA के सीईओ आरके सिंह, ओएसडी शैलेंद्र भाटिया और ईडी प्रवीण कुमार मित्तल के साथ बैठक की.
इस दौरान मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए एक समझौता ज्ञापन (MOU) को अंतिम रूप दिया गया। यह समझौता क्षेत्र में चिकित्सा उपकरणों के उत्पादन और नवाचार को बढ़ावा देगा।
समझौते के प्रमुख लाभ जापानी निवेश: जापान की नामी चिकित्सा उपकरण कंपनियां मेडिकल डिवाइस पार्क में कारखाने और अनुसंधान केंद्र स्थापित करेंगी.
तकनीकी प्रगति: जापान की उन्नत तकनीक भारतीय कंपनियों को उपलब्ध होगी, जिससे उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ेगी.
निर्यात के अवसर: पार्क में बने उत्पाद जापान के स्वास्थ्य सेवा बाजार में निर्यात किए जाएंगे, जिससे भारत का निर्यात बढ़ेगा.
YEIDA के सीईओ आरके सिंह ने कहा, "यह साझेदारी मेडिकल डिवाइस पार्क और 'मेक इन इंडिया' पहल के लिए मील का पत्थर साबित होगी। यह न केवल नई तकनीक लाएगी, बल्कि रोजगार के अवसर बढ़ाएगी और भारत को वैश्विक मेडिकल विनिर्माण का केंद्र बनाएगी." आगामी कदम अगले महीने MEJ के वरिष्ठ अधिकारी दोबारा ग्रेटर नोएडा आएंगे, जहां इस समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर होंगे। इसके बाद जापानी चिकित्सा उपकरण कंपनियों का एक प्रतिनिधिमंडल पार्क का दौरा करेगा। यह दल भारतीय कंपनियों के साथ मिलकर संयुक्त उद्यम और सहयोगी उत्पादन के अवसर तलाशेगा. यह साझेदारी भारत और जापान के बीच स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में एक मजबूत और लाभकारी रिश्ते की नींव रखेगी। इससे न केवल ग्रेटर नोएडा बल्कि पूरे भारत के चिकित्सा उपकरण क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव की उम्मीद है.