थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में ददायरा फाटक के पास एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं हादसे की सूचना मिलने पर परिजन में कोहराम मच गया।
आनन फानन में परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे
जानकारी के अनुसार शनिवार की रात को ददायरा फाटक के पास एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना हापुड़ देहात पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की शिनाख्त कराई तो पता चला कि वह ग्राम ततारपुर निवासी संतपाल है। संतपाल की मौत की सूचना मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। आनन फानन में परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
काफी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचे
बताया गया कि मृतक आसपास के गांवों में फेरी लगाकर मिर्च और मसाले बेचता था। संतपाल की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी सुशीला, पुत्र आकाश और विकास का रो रोकर बुरा हाल हो गया था। काफी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचे और शोकाकुल परिजन को सांत्वना दी। थाना हापुड़ देहात प्रभारी नीरज कुमार ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।