प्रयागराज। नैनी थाना क्षेत्र में एक दबंगई का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। आशीष यादव नामक सख्स ने एक युवती को घर से उठाकर शादी रचा ली और फिर उसकी न्यूड वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयलर कर ली। आरोपी की कई राजनेताओं के साथ तस्वीरें वॉयरल हो रहीं हैं। पुलिस पीडिता के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर आशीष की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
युवती के पिता ने बताया कि वे मंदिर परिसर में परिवार के साथ रहते हैं। 19 नवंबर को आशीष वहां पहुंचा और उनकी बेटी को धमकाते हुए उठा ले गया। विरोध करने पर आशीष ने जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उसकी बेटी घर से जेवर, करीब दो लाख रुपये, आधार कार्ड और अपनी मार्कशीट भी ले गई। आशीष लगातार धमकी दे रहा था कि पुलिस में शिकायत की गई तो पूरे परिवार को नहीं छोड़ेगा। शिकायत के बाद सामने आए वीडियो में आशीष खुद को युवती का पति बता रहा है। वीडियो में दोनों एक कमरे में नजर आ रहे हैं। आशीष नशे की हालत में युवती के साथ अश्लील हरकत कर रहा है। नैनी थाने के इंस्पेक्टर बृज किशोर गौतम का कहना है कि दोनों वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। युवती और आरोपी की तलाश में तीन टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
सात मुकदमों का है आपराधिक इतिहास
इंस्पेक्टर ने बताया कि युवती की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस पूरा प्रयास कर रही है। आरोपी और युवती मोबाइल फोन स्चिव ऑफ है। दोनों के संबर्स को सर्विलांस पर रखा गया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी और युवती को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। पुलिस रिकॉर्ड से पता चला है कि आशीष यादव अपराध का पुराना खिलाड़ी है। उसके खिलाफ मारपीट, चोरी, लूट, रंगदारी जैसे सात से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह जेल भी जा चुका है।