
थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव रानीवाला में एक युवक की ट्यूबवेल की होदी में गिरने से मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि युवक शराब के नशे में था, जिसके चलते उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्यूबवेल की होदी में जा गिरा।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की जानकारी मिलते ही अहमदगढ़ थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक देर रात शराब के नशे में खेतों की ओर गया था। उसी दौरान संभवतः वह ट्यूबवेल की होदी के पास फिसल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की शिनाख्त कर ली गई है
पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कर ली गई है और घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो पाएगी। फिलहाल पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच में जुटी हुई है। वही मृतक के चाचा विपिन कुमार ने बताया कि उसने शराब नही पी रखी थी। अब नो भी पुलिस की जांच में जो आएगा देखा जाएगा।