हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई जब कब्रिस्तान के पास स्थित एक खेत में कांटेदार तारों में एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान नगर के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी के रूप में हुई है। मृतक का गला तारों में फंसा था और चेहरे पर भी चोट के निशान थे। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बुधवार को स्थानीय लोगों ने शव को देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्र में लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक तौर पर पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
गढ़मुक्तेश्वर थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।