हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के कोटला युसूफ से तीन बच्चों का पिता एक युवती को बहला फुसलाकर ले गया। आरोपी ने युवती के परिजन को जान से मारने की धमकी दी। युवती की बहन ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला मोती कालोनी निवासी साजिदा ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि उसकी चचेरी बहन हाल पता पुराना बाजार हापुड़, मूल रूप से बागपत निवासी अक्सा 11 अप्रैल को अपने फूफा नसीम के पुत्र सुफियान की शादी में उनके घर मौहल्ला सिकन्दरगेट पर आई थी ।
इसके बाद उसकी चचेरी बहन अक्सा अपने मोहल्ला पुराना बाजार कोटला युसूफ निवासी चाचा फारूख के घर पर तीन चार दिन रहने के लिए आई थी। 13 अप्रैल की रात को चाचा के घर से उसकी चचेरी बहन अक्सा को ग्राम शोभापुर थाना कंकरखेड़ा जनपद मेरठ निवासी शाहिद फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया। आरोपी शाहिद ने फोन कर परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी शाहिद शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। आरोपी ने अपने मोबाईल की डी.पी. पर अक्सा की फोटो लगा रखा है। पीड़िता ने बताया कि उन लोगों ने बहन की काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। आरोपी शाहिद की माता नसीम को इस घटना के बारे में पूरी जानकारी है। उसे डर है कि आरोपी उसके बहन के साथ कोई गलत कृत्य न कर दें या फिर जान से मार दें। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि पीड़िता की आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही युवक को गिरफ्तार कर युवती को बरामद किया जाएगा।