हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में चितौली रोड पर रविवार की दोपहर को पुराने वाहन काटने की स्क्रैप फैक्ट्री में अचानक डी पोल्यूशन मशीन में भीषण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई । आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पा लिया। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार चितौली रोड पर रविवार की दोपहर को रोज की तरह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय कुमार गोयल के पुत्र हिमांशु गोयल की 7 स्क्वायर इंटरप्राइजेज में पुराने वाहन काटने का कार्य चल रहा ता। अचानक फैक्ट्री में लगी प्रोसेसिंग मशीन में आग लग गई। आग लगते ही मौके पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। मशीन से निकल रहे काले तेल में आग लगने से आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। पास में खड़े कुछ पुराने वाहनों में भी आग लग गई। बताया गया कि धमाके के आवाज भी सुनाए गए। जिस पर बताया गया कि डी पोल्यूशन मशीन से यह आवाज आ रहा थी।
आग लगने की सूचना मिलते ही सीएफओ अजय कुमार शर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट पुलिस और दमकल की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने आग पर अथक प्रयास कर काबू पाया। काले तेले में आग लगने के कारण धुएं के गुब्बार आसमान में दूर दूर तक दिखाई दे रहे थे। सीएफओ अजय कुमार शर्मा ने बताया कि स्कैप फैक्ट्री में लगी डी पोल्यूशन मशीन से गैस और आयल निकालते समय अचानक आग लगी है। आग पर काबू पा लिया है। नुकसान के बारे में जानकारी की जा रही है