IGNOU Placement 2026: अगर आप इंदिरा गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी (IGNOU) के मौजूदा छात्र हैं या यहां से पढ़ाई पूरी कर चुके (एलुमनाई) हैं, तो आपके पास नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। दरअसल, IGNOU के कैम्पस प्लेसमेंट सेल की ओर से Confederation of Indian Industry (CII) के सहयोग से 17 और 18 सितंबर 2026 को दो दिवसीय मेगा जॉब ड्राइव का आयोजन करने जा रहा है। तो आइए जानते हैं कि इस जॉब ड्राइव का आयोजन कब और कहां होने जा रहा है और इसमें कैसे अप्लाई कर सकते हैं।
कब होगा आयोजन
आपको बता दें कि इस जॉब ड्राइव का आयोजन बी.आर आंबेडकर कन्वेंशन सेंटर IGNOU कैंपस, मैदान गढ़ी, नई दिल्ली में किया जा रहा है। उम्मीदवारों को 17 और 18 सितंबर को सुबह 10 तक रिपोर्टिंग करना होगा। जॉब ड्राइव के लिए रजिस्ट्रेशन QR कोड के जरिए किया जा सकता है।
कौन कर सकता है आवेदन
इस जॉब ड्राइव में अंडरग्रेजुएट, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, B.com, BBA, M.com, B.Sc और डिप्लोमा होल्डर्स हिस्सा ले सकते हैं। बता दें, फ्रेशर्स और अनुभवरी दोनों तरह के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, जिन उम्मीदवारों की कम्युनिकेशन स्किल और बेसिक कंप्यूटर नॉलेज अच्छी होगी, उन्हें चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।
किस सेक्टर में होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस जॉब ड्राइव में बैंकिंग, हेल्थ इंश्योरेंस, ई-कॉमर्स, लॉजिस्टिक्स, कस्टमर सपोर्ट, फिनटेक और मैन्युफैक्चरिंग जैसे सेक्टर्स से कई जुड़ी नौकरियां शामिल है।
कौन-कौन सी कंपनियां आ रहीं हैं
भर्ती करने वाली कंपनियों में Axis Bank, Axis Health Insurance, Samsung, Ather, Tata Play Fiber, Cogent E Services, U Energizer और 1Point1 Solutions शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: NCRTC Recruitment 2026: नमो भारत प्रोजेक्ट में 67 पदों पर निकली भर्ती, 1 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी
इंटरव्यू में साथ ले जाएं ये दस्तावेज
अपडेटेड CV/ रिज्यूमे
ओरिजनल आईडी प्रूफ
शैक्षणिक प्रमाण पत्र
हाल ही में खिंची गई पासपोर्ट साइज फोटो