A Name Personality: किसी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में कई संकेत देता है, ऐसी मान्यता ज्योतिष और अंक ज्योतिष से जुड़े विचारों में मिलती है। इसी आधार पर A अक्षर से नाम शुरू होने वाले लोगों के व्यक्तित्व को लेकर भी कई बातें कही जाती हैं। माना जाता है कि ऐसे लोग आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं और अपने फैसले खुद लेना पसंद करते हैं। काम हो या निजी जिंदगी, ये लोग अपनी बात खुलकर रखने से पीछे नहीं हटते। लक्ष्य तय करने के बाद उसे हासिल करने के लिए लगातार मेहनत करना इनके स्वभाव का हिस्सा माना जाता है। लेकिन जब बात प्रेम संबंधों की आती है तो इनका रवैया थोड़ा अलग नजर आ सकता है। जानें प्यार, रिश्ते और पार्टनर को लेकर इनकी सोच।
प्यार में गंभीर रहते हैं A नाम वाले लोग
ज्योतिषीय मान्यताओं के मुताबिक A नाम वाले लोग रिश्ते को केवल कुछ समय के आकर्षण तक सीमित रखना पसंद नहीं करते। अगर किसी व्यक्ति के प्रति इनके मन में सच्ची भावनाएं पैदा हो जाएं तो वे उस रिश्ते को लंबे समय तक निभाने की कोशिश करते हैं। इनके लिए प्रेम में विश्वास और सच्चाई को काफी अहम माना जाता है। ये जरूरी नहीं कि हर समय अपने प्यार का इजहार बड़े-बड़े शब्दों में करें, लेकिन अपने साथी के लिए मौजूद रहना और मुश्किल वक्त में साथ देना इन्हें ज्यादा पसंद हो सकता है।
दिखावे से ज्यादा भावनाओं को देते हैं महत्व
इन लोगों के बारे में कहा जाता है कि रिश्ते में बनावटीपन इन्हें पसंद नहीं आता। इन्हें ऐसा संबंध अच्छा लगता है जिसमें दोनों लोग एक-दूसरे के साथ सहज रह सकें और अपनी भावनाओं को समझ सकें। A नाम वाले जातकों को अपने पार्टनर से भी ईमानदारी की उम्मीद रहती है। रिश्ते में भरोसा टूटने या बार-बार झूठ सामने आने पर इनके लिए उस संबंध को आगे बढ़ाना मुश्किल हो सकता है।
यह भी पढ़ें: कर्क राशि में गुरु और मंगल की युति, जानें कुंडली में दोनों ग्रह साथ हों तो जीवन पर क्या पड़ता है असर
कैसा साथी पसंद आता है?
ज्योतिषीय मान्यताओं की मानें तो A अक्षर से नाम शुरू होने वाले लोग पार्टनर चुनते वक्त सिर्फ लुक्स या खूबसूरती पर ध्यान नहीं देते। उनके लिए सामने वाले की सोच, व्यवहार और स्वभाव ज्यादा मायने रखता है। इन्हें ऐसा साथी पसंद आ सकता है जो समझदार होने के साथ अपने फैसले खुद ले सके। ऐसा व्यक्ति जो बिना ज्यादा कुछ कहे इनके मन की बात समझ ले, वह इन्हें जल्दी पसंद आ सकता है। परिवार की कद्र करने वाला, जिम्मेदार और शांत स्वभाव का इंसान भी A नाम वालों को आकर्षित कर सकता है। इसके अलावा अपनी अलग पहचान और सोच रखने वाले लोग भी इन्हें काफी पसंद आ सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. loksatya इसकी पुष्टि नहीं करता है।