New journey in Indian Railways: भारतीय रेल यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में भारतीय रेलवे ने अगली पीढ़ी के अमृत भारत एक्सप्रेस कोच का नया सैंपल तैयार किया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इन कोचों के डिजाइन और सुविधाओं का निरीक्षण किया।
बेहतर सुविधाएं
नए कोच आधुनिक रंग संयोजन और आकर्षक इंटीरियर के साथ तैयार किए गए हैं। इनमें पीवीसी फ्लोरिंग, बेहतर सीटिंग अरेंजमेंट, स्नैक टेबल, कर्टन और साफ-सुथरे शौचालय जैसी सुविधाएं शामिल हैं। खास तौर पर गैर-एसी यात्रियों को ध्यान में रखकर इन्हें अधिक आरामदायक बनाया गया है।
सुरक्षा के हाई स्टैंडर्ड
इन कोचों में इस्तेमाल की गई सभी सामग्री HL3 अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुरूप है। इससे यात्रा के दौरान सुरक्षा का स्तर काफी बढ़ जाता है। रेलवे का लक्ष्य है कि यात्रियों को बेहतर सुविधा के साथ-साथ अधिक सुरक्षित यात्रा अनुभव भी मिले।
यह भी देखेंःAmerican politics: भारत की बेटी का अमेरिकी राजनीति में दम, रिनी संपत मेयर चुनाव में मजबूत दावेदार
रखरखाव और टिकाऊपन पर फोकस
कोच का डिजाइन इस तरह तैयार किया गया है कि उसका रखरखाव आसान हो और लंबे समय तक टिकाऊ बना रहे। रंगों और सामग्री का चयन भी इसी को ध्यान में रखकर किया गया है, जिससे साफ-सफाई और मेंटेनेंस में आसानी हो।
गरीब और मध्यम वर्ग को प्राथमिकता
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारतीय रेलवे का मुख्य फोकस गरीब और मध्यम वर्ग के यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देना है। यह पहल रेलवे के आधुनिकीकरण और यात्री अनुभव को नए स्तर पर ले जाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।