With Love Box Office Collection: तमिल फिल्म 'विद लव' (With Love) ने बॉक्स ऑफिस पर अपना शानदार सफर पूरा कर लिया है। बेहद कम बजट में बनी इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ने अपनी कमाई से सभी को हैरान कर दिया है। साउथ फिल्म 'विद लव' को फैंस ने बहुत प्यार दिया। तो आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने कुल कितना कलेक्शन किया है।
फिल्म का कुल कलेक्शन
आपको बता दें कि अभिशन जीविंथ और अनस्वरा राजन अभिनीत इस तमिल फिल्म ने अच्छी शुरुआत की और पहले सप्ताह में 14.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने दूसरे सप्ताह में 11.50 करोड़ रुपये और तीसरे सप्ताह में 5.75 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कलेक्शन किया। चौथे सप्ताह में इसने 1.25 करोड़ रुपये कमाए और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 33.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अपना पूरा प्रदर्शन समाप्त किया।
छू सकती थी 40 करोड़ का आंकड़ा
वहीं, अगर फिल्म को ओटीटी पर कुछ हफ्तों के लिए टाल दिया जाता, तो शायद यह अपने पूरे प्रदर्शन में 40 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लेती। फिर भी, ' विद लव' तमिल फिल्म उद्योग की एक सफल फिल्म साबित हुई।
यह भी पढ़ें: OTT धमाका: इस हफ्ते रिलीज हो रही हैं कई नई फिल्में और सीरीज, 'एस्पिरेंट्स 3' से 'द ताज स्टोरी' तक मचेगा शोर
नई जोड़ी का चला जादू
बता दें कि फिल्म 6 फरवरी को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को सौंदर्या रजनीकांत ने प्रोड्यूस किया। वहीं मदन एन ने डायरेक्ट किया।फिल्म में मुख्य अभिनेता के रूप में डेब्यू करने वाले अबिशन जीविंथ और अनस्वरा राजन की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया।
क्या है कहानी
आपको बता दें कि 'विद लव' (With Love) की कहानी एक आधुनिक प्रेम त्रिकोण और आत्म-खोज का एक ताज़ा मिश्रण है। यह फिल्म आज के युवाओं के रिश्तों, करियर के दबाव और पुरानी यादों के बीच के संघर्ष को खूबसूरती से दर्शाती है।