
मुजफ्फरनगर जनपद के थाना खतौली क्षेत्र के अंतर्गत गांव लाडपुर के निकट मीरापुर रोड पर शनिवार को सुबह अज्ञात मिनी ट्रक ने दौड़ लगाने के लिए निकले दो युवकों को रौंद दिया जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरे को गंभीर स्थिति में मेरठ रेफर किया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है।
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार 16 से 18 वर्ष के पांच युवक लगातार पिछले कई दिनों से मार्ग पर दौड़ की प्रैक्टिस करते रहे हैं। प्रतिदिन की तरह यह शनिवार 20 सितंबर को भी सुबह 5:00 बजे दौड़ लगाने के लिए निकले थे। तीन युवक तो दौड़ लगाते हुए आगे चले गए जबकि पीछे रह गए दो युवक सड़क किनारे व्यायाम करने लगे इसी दौरान तेज गति से आए एक अज्ञात मिनट रखना दोनों को टक्कर मार दी। घटायन मोड़ से आगे सड़क किनारे वे इस हादसे में छिंदवाड़ा अज्ञात डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी और घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी खतौली पहुंचाया गया। सीएचसी में डॉक्टरों ने जांच के बाद वंश पुत्र नरेश (उम्र लगभग 16 वर्ष, निवासी चिंदौड़ा, थाना जानसठ) को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे युवक अंशुल पुत्र अर्जुन (उम्र 18 वर्ष, निवासी चिंदौड़ा) की हालत गंभीर होने पर उसे हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतक वंश के पिता मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटे की असमय मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घायल अंशुल की स्थिति को लेकर परिजन चिंतित हैं। घटना की सूचना मिलते ही खतौली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। अज्ञात डीसीएम चालक की तलाश की जा रही है।