बुलंदशहर, थाना बीबी नगर के गांव हिंगवाड़ा के पास बने गंगा एक्सप्रेस वे पर देर रात अनियंत्रित मिट्टी से ओवरलोड डम्फर ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी. जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
जनपद की सड़कें खूनी होती जा रही है। प्रतिदिन जिले से दुर्घटना की खबरे आती जा रही है. पिछले एक माह में सड़क हादसों में मरने वालों।का आंकड़ा 25 से अधिक हो गया है। लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस प्रशासन इन हादसों को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है. जबकि यातायात माह पुलिस बड़े जोर शोर से मना रही है। शुक्रवार की रात गंगा एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा इसकी बानगी भर है। पुलिस के अनुसार गांव बक्सर निवासी सतीश (33)व केशव (28) बाजार से वापस अपने घर लौट रहे थे.
जैसे ही उन्होंने हिंगवाड़ा से गंगा एक्सप्रेस वे पर अपनी बाइक से पहुँचे तभी तेज रफ्तार से पीछे से आ रहे एक डम्फर ने उनको कुचल दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया कि डंफर मिट्टी से फूल भरा हुआ था। उसपर उसकी रफ्तार भी हद से ज्यादा थी। जिससे वह बाइक को नही देख पाया होगा। एकाएक बाइक सामने होने के कारण डंफर अनियंत्रित हो गया और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बताया कि डंफर चालक टक्कर मारने के बाद डम्फर लेकर फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.