हापुड़, सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में एक युवक रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के साथ साथ दौड़ लगा रहा है और रेलवे लाइन पर एक्ससाइज कर रहा है. दूसरे वीडियो में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर डेडिकेटिड फ्रेट काॅरिडोर के ओवर ब्रिज से लटक कर युवक एक्ससाइज करता दिख रहा है। इस वीडियो को देख लोगों को दिल दहल गया। क्योंकि एक छोटी से गलती जानलेवा साबित हो सकती है। आरपीएफ के अधिकारियों ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है.
सोशल मीडिया पर दो वीडियो तेजी से वायरल हो रही है. जिसमें एक युवक अपनी जान जोखिम में डालते हुए रेलवे ट्रैक पर दूसरे ट्रैक पर जा रही ट्रेन के साथ साथ दौड़ता दिखाई दे रहा है. इसके बाद वह रेलवे ट्रैक पर ही एक्सरसाइज करता दिख रहा है. इतना ही नहीं दूसरे वीडियो पर युवक राष्ट्रीय राजमार्ग-09 पर डेडिकेटिड फ्रेट काॅरिडोर के ओवरब्रिज से लटक कर एक्ससाइज करता दिख रहा है और नीचे से वाहन गुजर रहे हैं. लोगों ने वीडियो को देख कहा कि अगर युवक का हाथ छूट जाए तो उसकी जान भी जा सकती है। लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने के लिए इस तरह जान जोखिम में डालना सरासर गलत है.
उधर दोनों वीडियो का आरपीएफ ने संज्ञान लिया है. आरपीएफ प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि दोनों वीडियो की जांच की जा रही है. वीडियो बनाने वाले युवक की तलाश की जा रही है. जल्द ही युवक का पता लगाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.