सेलिब्रिटी अगर कानून तोड़ने लगे तो आम जनता से क्या उम्मीद की जा सकती है। सेलिब्रिटी की ओर से नियम तोड़ने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अधिकारियों ने उस पर तत्काल संज्ञान लिया और शादी के कुछ घंटों बाद ही इंटरनेशनल ज्वेविलन थ्रोअर अन्नू रानी और किक बॉक्सर साहिल भारद्वाज पर हर्ष फायरिंग का मुकदमा दर्ज कर लोगों को संदेश दिया है कि व्यक्ति कोई भी हो कानून सबके लिए एक समाना है।
सरधना थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और लाइसेंस धारक के खिलाफ भी पुलिस कानूनी शिकंजा कसने जा रही है। मेरठ की इंटरनेशनल जेवलिन थ्रोअर अन्नू रानी और किक बॉक्सर साहिल भारद्वाज की मंगलवार को गोल्डन रिसोर्ट में शादी थी, जिसमें सांसद सहित कई जानी मानी हस्तियों ने भाग लिया था।लाल रंग का लहंगा पहने अन्नू अपनी सहेलियों के साथ स्टेज तक पहुंचीं।
अन्नू ने लाइसेंसी राइफल से दो राउंड हर्ष फायरिंग की
साहिल ने आगे बढ़कर हाथ पकड़ा और अन्नू को स्टेज पर ले गए। साहिल ने घुटनों के बल बैठकर अन्नू को फूलों का गुलदस्ता दिया। वरमाला से पहले साहिल व अन्नू ने लाइसेंसी राइफल से दो राउंड हर्ष फायरिंग की। एक-दूसरे के गले में वरमाला डालने के बाद साहिल ने 10-10 के नोटों की दो गड्डियां अन्नू के ऊपर से उछाल दीं। इसी दौरान विवाह समारोह में आए किसी मेहमान में हर्ष फायरिंग और नोट उड़ाने की वीडियो बनाकर बुधवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो वायरल होते ही लोगों में हर्ष फायरिंग को लेकर पुलिस पर कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे थे। पुलिस ने अधिकारियों ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए तत्काल सरधना थाना पुलिस को जांच के आदेश दिए।
एक साथ हर्ष फायरिंग करते हुए नजर आ रहे
दस सेकेंड के वायरल वीडियो में लाल रंगा लहंगा पहनी अन्नू और सफेद रंग की शेरवानी पहने हुए साहिल एक साथ हर्ष फायरिंग करते हुए नजर आ रहे है। एसएसपी के आदेश पर सरधना थाने में एसआई अतुल कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें बताया गया है कि वह हमराह इरशाद के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। लोगों ने वीडियो देखकर बताया था कि अन्नू व साहिल अपनी शादी में बंदूक से हर्ष फायरिंग कर रहे है, जबकि प्रदेश में हर्ष फायरिंग पर प्रतिबंध है। पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि जिस लाइसेंसी हथियार से हर्ष फायरिंग की गई थी, वह लाइसेंस सत्यनारायण नामक व्यक्ति के नाम है। जांच के बाद पुलिस लाइसेंस निरस्त की प्रक्रिया भी शुरू करेंगी।