मुजफ्फरनगर। महिला के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी लगातार महिला को ब्लैकमेल करता रहा। आरोपी से तंग आकर महिला ने आत्महत्या का प्रयास भी किया। शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पीडिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने पीडिता का मेडिकल कराने की तैयारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहित महिला अप्रैल 2025 में परिवार में शादी समारोह का कार्यक्रम होने के कारण पिनना स्थित एक ब्यूटी पार्लर पर फैशियल कराने के लिए आयी थी। वहां उसकी मुलाकात आरोपी अरविंद निवासी पिनना के साथ हुई। आरोपी ब्यूटी पार्लर संचालिका का भाई है। आरोप है कि आरोपी ने धोखे से उसके अश्लील फोटो खींच लिए। उसके बाद उसे फोन कर ब्लैकमेल करना शुरु कर दिया। आरोपी ब्लैकमेल कर फोटो वायरल करने की धमकी देकर महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करता रहा। तंग आकर पीडिता ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। उसके बाद उसने अपने पति को घटना की जानकारी दी।
मामले में पीडिता की तरफ से शहर कोतवाली में तहरीर दी गयी है। थाना प्रभारी बबलू कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला का डाक्टरी परीक्षण कराने के साथ ही उसके जल्द ही कोर्ट में बयान कराए जाएंगे।