मुजफ्फनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला लद्वावाला में किशोर ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं तितावी थाना क्षेत्र के गांव ढिंढावली में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लद्वावाला में 15 वर्षीय किशोर सुभान ने बुधवार देर रात सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। एसपी सिटी अमृत जैन ने प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार शर्मा के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पडताल की। पुलिस ने मौके से लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद किया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनो के सुपुर्द कर दिया गया है। देर शाम गमगीन माहौल में किशोर के शव को सुपुर्द ए खाक किया गया।
युवती ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या की
मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना तितावी क्षेत्र के गांव ढिंढावली में 26 वर्षीय युवती रेणु ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ। मामले में जानकारी पुलिस को दी गयी। तितावी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पडताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।