मेरठ। कर्ज से परेशान एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक लंबे समय से मानसिक तनाव और डिप्रेशन से जूझ रहा था। यह घटना सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। राहगीरों ने जिसकी सूचना तुरंत थाना पुलिस को दी। पहुंची पुलिस ने शव के अवशेषों को एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों से जानकारी लेने के बाद जांच शुरु कर दी।
ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र के रेलवे लाइन पर कर्ज से परेशान युवक ने सुबह रेलवे लाइन पर जाकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महात्या कर ली। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जिसकी सूचना किसी ने थाना पुलिस को दी। पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराई। घटना स्थल पर मौजूद एक युवक ने शव की पहचान करते हुए पुलिस को युवक का नाम शाहबुददीन निवासी रशीद नगर बताया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव के अवशेषों को एकत्र करके पोस्टमार्टम के लिए भेल दिया। रोते बिलखते मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया मृतक शाहबुददीन से बैंक से लोन ले रखा था। जिसको लेकर वह काफी समय से परेशान चल रहा था। आए दिन व मानसिक तनाव व डिप्रेशन से जूझ रहा था। जिसके कारण उसने यह कदम उठाया है। पुलिस ने परिजनों से जानकारी लेने के बाद जांच में जुट गई।
ब्रहमपुरी सीओ सौम्या अस्थाना ने बताया परिवार से पूछताछ में सामने आया है कि युवक ने बैंक से लोन लिया था। लोन को लेकर घर में अक्सर विवाद होता रहता था। इसी वजह से शहाबुद्दीन मानसिक तनाव और डिप्रेशन में चल रहा था। रविवार रात और सोमवार सुबह भी घर में विवाद हुआ था। इसके बाद शहाबुद्दीन रेलवे लाइन पर पहुंचा और ट्रेन के आगे कूद गया। पुलिस ने मौके पर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।