मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना तितावी क्षेत्र के ग्राम पीरबड़ निवासी युवक की मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ग्राम पीरबड निवासी रूपेश (23) यहां से मध्यप्रदेश के जिला बैतूल के मलकपुर के पास कुल्हू में काम करने के लिए गया हुआ था। रविवार की सुबह वह मलकपुर रेलवे स्टेशन से रेल लाइन पार करके कुछ सामान लेने गया था।तभी आजतक रेल आ गयी और वह उसकी चपेट में आ गया, जिसे वह गंभीर घायल हो गया और मौके पर ही मौत हो गयी। रूपेश की शादी पिछले साल शामली जनपद के गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़की निवासी मोनिका के साथ यही थी, उनके एक बेटी है। मृतक की मां और पिता विकलांग है।दो बड़े भाई और तीन बड़ी बहन है, जिनकी शादी हो चुकी।
कोहलू मालिक द्वारा मृतक के परिजनों को सूचना दी गई तो परिवार में कोहराम मच गया।मृतक की पत्नी का रोकर बुरा हाल है और उधर मम्मी पापा भी पुत्र की मौत के सदमे में सहमे हुवे है।मंगलवार को शव गांव पहुंचेगा, परिजन घर से शव को लेने के लिए चले गए। पूरे गांव में जवान युवक की मौत से शोक व्याप्त है।
पुलिस ने छह जुआरी पकड़े, 10500 रुपए बरामद
मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना तितावी की पुलिस ने अमीरनगर ओवर ब्रिज के पास आम के बाग से जुआ खेलते हुए ग्राम काजीखेड़ा निवासी सोनू कुमार, अर्जुन, देवेन्द्र, सुरेश, मोनू एवं गांव जागाहेड़ी निवासी रविन्द्र सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने साढे 10 हजार रुपए बरामद किए है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है।