नगर कोतवाली क्षेत्र के रोहाना में मलीरा गांव के कट पर कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गयी। युवक का सिर सडक पर लगने से वह गंभीर रुप से घायल हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव कछौली निवासी हर्ष ठाकुर पुत्र देवेन्द्र रोहाना क्षेत्र में स्थित एक प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करता था।
बाइक से सवार होकर फैक्ट्री में जा रहा था
शनिवार को वह सुबह बाइक से सवार होकर फैक्ट्री में जा रहा था। मलीरा कट के पास तेज रफ्तार कार ने पीछे से उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार का सिर सडक पर जा लगा, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार चालक व उसके साथियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। दो साल पहले हर्ष के बडे भाई विशाल का भी निधन हो गया था। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
पानीपत खटीम्मा नेशनल हाइवे पर कार सवार ने बाइक को टक्कर मारी, दो गंभीर घायल
जनपद के थाना सिखेड़ा क्षेत्र के अन्तर्गत पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिखेड़ा बाईपास पुल पर कार सवार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों के अनुसार खालापार थाना क्षेत्र के ग्राम सुजुडू का निवासी अनवर पुत्र शकील अपनी पत्नी नसरीन और पुत्री महिम के साथ बाइक पर मुजफ्फरनगर से जानसठ जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग के सिखेड़ा बाईपास पुल पर पहुंचे तो पीछे आ रहे कार चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार सड़क पर गिर कर घायल हो गए। टक्कर की चपेट में आकर गलत साइड में जा रहा साहिल पुत्र अख्तर निवासी बिजनौर भी घायल हो गया। जिनको मौके पर पहुंची एंबुलेंस से सीएचसी जानसठ भर्ती कराया गया।। थाना प्रभारी योगेंद्र शर्मा ने बताया कि दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई है वाहन चालक टक्कर मारकर फरार हो गया है। घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।