परतापुर। परतापुर बाईपास पर बुधवार दोपहर रांग साइड से जा रहे एक स्कूटी सवार युवक में सामने से आ रहे हैं एक तेज रफ्तार के कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कैंटर के नीचे आकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को देखकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और कैंटर चालक और परिचालक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस के आने से पहले आरोपी चालक और परिचालक भीड़ से छुटकर फरार हो गए।पुलिस ने घायल युवक को गंभीर हालत में सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अक्षत 30 पुत्र प्रवीन जैन निवासी महावीर नगर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार बुधवार दोपहर एक यूवक रॉंग साइड से परतापुर से डूंगरावली गांव की और जा रहा था इसी दौरान बीआईटी कट के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार एक कैंटर ने युवक की स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक कैंटर के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे को देखकर लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और कैंटर चालक और परिचालक के पड़कर पिटाई कर दी किसी तरह भीड़ से बचकर आरोपी कैंटर चालक और परिचालक भाग निकले। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस स्कूटी नंबर की आधार पर मृतक की पहचान अक्षत पुत्र प्रवीन जैन निवासी महावीरनगर के रूप में की है। परतापुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गइ है शव को पीएम के लिए भेजा गया है तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी चालक और परिचालक की तलाश की जा रही है।